विश्व शांति व जनकल्याण के लिए भक्तामर पाठ का हुआ आगाज; अंतर्राष्ट्रीय भक्तामर दिवस पर गायत्री नगर दिगंबर जैन मंदिर में 9 बजते ही गूंजे पावन मंत्र; दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

Oct 9, 2026 - 18:08
 0
विश्व शांति व जनकल्याण के लिए भक्तामर पाठ का हुआ आगाज; अंतर्राष्ट्रीय भक्तामर दिवस पर गायत्री नगर दिगंबर जैन मंदिर में 9 बजते ही गूंजे पावन मंत्र; दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

जयपुर (कमलेश जैन) परम पूज्य आचार्य श्री प्रणाम सागर जी महाराज की पावन प्रेरणा से विश्व शांति, लोक कल्याण एवं संपूर्ण मानव जाति के मंगल हेतु शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय भक्तामर दिवस श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः ठीक 9 बजकर 9 मिनट 9 सेकंड पर जयपुर महानगर के गायत्री नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी एवं सकल जैन समाज द्वारा भक्तामर स्तोत्र पाठ का विधिवत आगाज किया गया। कार्यक्रम का सफल प्रस्तुतीकरण एवं निर्देशन डॉ. राजकुमारी सोगानी द्वारा किया गया।

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि आचार्य श्री की प्रेरणा से यह पाठ देश भर में एक साथ आयोजित किया गया। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलन कर पाठ का विधिवत शुभारंभ किया।

  • मंत्रों के साथ दी गई णमोकार हीलिंग

पाठ के दौरान डॉ. राजकुमारी जैन सोगानी द्वारा भक्तामर स्तोत्र के विशेष काव्य क्रमांक 1, 6, 17, 26, 45 एवं 48 के श्लोकों का वाचन कराते हुए मंत्रोच्चार सहित पंच परमेष्ठी णमोकार महामंत्र की हीलिंग प्रदान की गई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम के अंत में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने पधारे हुए सभी श्रावक-श्राविकाओं का आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं को प्रभावना स्वरूप श्रीफल भेंट किए गए। इस पावन अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, बसंत बाकलीवाल, राकेश पटौदी सहित जैन समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है