ANTF की प्रथम वर्षगांठ पर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सम्मानित: खेड़ापा के देवाराम जाट हुए विशेष रूप से सम्मानित
बावड़ी / जोधपुर (मिश्रीलाल लखारा)
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर कल पुलिस मुख्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में विभाग के अंतर्गत उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले, नशा तस्करों पर नकेल कसने वाले चुनिंदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में खेड़ापा के देवाराम जाट को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों और मुस्तैदी के लिए सम्मानित किया गया।
आईजीपी विकास कुमार रहे मुख्य अतिथि
समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक (IGP) श्री विकास कुमार जी रहे। कार्यक्रम का आयोजन डीआईजी श्री अभिजीत जी एवं पुलिस अधीक्षक (SP) श्री अमित जैन जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियानों और ANTF की अहम भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
"नशा मुक्त राजस्थान" के संकल्प को मिल रही मजबूती
ANTF का मुख्य उद्देश्य राज्य को "नशा मुक्त राजस्थान" बनाना है। इस विजन को साकार करने में दिन-रात मेहनत करने वाले जांबाजों का सम्मान करना विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। देवाराम जाट खेड़ापा को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने से उनके परिवार, मित्रों और समस्त क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर इष्ट-मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

