बावड़ी: बूडिया की बासनी में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात, सोने-चांदी के गहनों सहित ₹65 हजार नकदी पार

Oct 10, 2026 - 19:47
 0
बावड़ी: बूडिया की बासनी में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात, सोने-चांदी के गहनों सहित ₹65 हजार नकदी पार

बावड़ी (जोधपुर) मिश्रीलाल लखारा : बावड़ी क्षेत्र के ग्राम बूडिया की बासनी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक रिहायशी मकान को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है।

चोरों ने ऐसे बनाया निशाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुस्साहसिक वारदात ग्रामीण थानाराम पुत्र निंबाराम जाट के मकान में हुई। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने सूनेपन व अंधेरे का फायदा उठाकर मकान में सेंध लगाई और कमरों में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया।

चोरी गए आभूषणों और नकदी का विवरण

पीड़ित परिवार के अनुसार चोरों ने निम्नलिखित कीमती सामान पार किया है:

  • सोने के आभूषण: साढ़े 6 तोला तिमानिया, डेढ़ तोला कंठी, सवा तोला झुमरीया, 1 तोला टोटियां, 2 जोड़ी लुंग, एवं 1 नाग फिनी।

  • चांदी के आभूषण: 2 जोड़ी पायजेब एवं 2 जोड़ी काकोदी।

  • नकदी: लगभग ₹65,000 नकद।

ग्रामीणों में रोष, पुलिस जांच में जुटी

सुबह जैसे ही गृहस्वामी और आसपास के लोगों को चोरी की इस बड़ी घटना की जानकारी मिली, मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। लगातार हो रही चोरियों और इतनी बड़ी वारदात से ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी रोष और असुरक्षा का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं तथा चोरों की तलाश में जुट गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................