मकराना में इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती सलमान अजहरी ने किया शेरानी मार्केट का शिलान्यास; इलाके की तरक्की और बरकत के लिए की दुआ
मकराना (मुहम्मद शहजाद): शहर के दो मस्जिद रोड, मछली मार्केट स्थित नव-प्रस्तावित 'शेरानी मार्केट' का शिलान्यास समारोह रविवार को अकीदत और हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विश्वविख्यात इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती सलमान अजहरी ने विशेष रूप से शिरकत की, जिनके मुबारक हाथों से मार्केट के संग-ए-बुनियाद (शिलान्यास) की रस्म अदा की गई।
तरक्की और कारोबारी कामयाबी के लिए हुई दुआ-ए-खैर शिलान्यास की रस्म पूरी होने के बाद मुफ्ती सलमान अजहरी ने शेरानी मार्केट की तरक्की, बरकत, कारोबारी कामयाबी और पूरे क्षेत्र की खुशहाली के लिए विशेष दुआ-ए-खैर फरमाई। अपने प्रभावशाली बयानों और दीनी इल्म के लिए देश-विदेश में जाने जाने वाले मुफ्ती सलमान अजहरी के मकराना आगमन को लेकर स्थानीय निवासियों और अकीदतमंदों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
अतिथियों का किया गया गर्मजोशी से इस्तकबाल समारोह के दौरान आयोजक हाजी अयूब खां के सुपुत्र अब्दुर्रहमान और अहमद रज़ा ने मुफ्ती सलमान अजहरी सहित पधारे सभी मुअज्जज अतिथियों का फूल-मालाएं पहनाकर एवं दस्तारबंदी कर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।
गणमान्य लोग और अकीदतमंद रहे मौजूद इस मुकद्दस मौके पर सैय्यद हातिम शाह चिश्ती, मौलाना शाहरुख रज़वी, इंजीनियर मुहम्मद आरिफ और मौलाना आरिफ सहित शहर की कई जानी-मानी शख्सियतें, उलेमा-ए-करम और बड़ी संख्या में स्थानीय अकीदतमंद मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन मुफ्ती साहब की दुआ और मुल्क व शहर में अमन-चैन की कामना के साथ हुआ।

