गुरला में गैर नृत्य का आयोजन: मेवाड़ के प्रसिद्ध गवरी नृत्य का आयोजन

राजसमंद जिले के 60 कलाकारों द्वारा गवरी नृत्य का हुआ आयोजन

Sep 30, 2023 - 18:43
 0
गुरला में गैर नृत्य का आयोजन: मेवाड़ के प्रसिद्ध गवरी नृत्य का आयोजन

गुरला (बद्रीलाल माली) -नेशनल हाईवे 758 गुरला स्थित रेगर मोहल्ला रोयडा बावजी  के स्थान पर राजसमंद जिले के ईरा की पीपली  गांव के 60  कलाकार  रतुलाल भील उदयपुर द्वारा मेवाड़ का प्रसिद्ध गैर नृत्य का आयोजन किया गया । मेवाड़ क्षेत्र में भील जनजाति का गैर नृत्य प्रसिद्ध है। इस नृत्य को सावन भादो माह में किया जाता है।इसमें मांदल और थाली के प्रयोग के कारण इसे राई नृत्य के नाम से भी जाना जाता है। इसे केवल पुरुषों के द्वारा किया जाता है। 

बादन संवाद , प्रस्तुतीकरण और लोक- संस्कृति के प्रतिको में मेवाड़ की गवरी निराली है। गवरी का उदभव शिव-भस्मासुर की कथा से माना जाता है।इसमें भील संस्कृति की प्रमुखता रहती है। यह पर्व आदिवासी जाति पर पौराणिक तथा सामाजिक प्रभाव की अभिव्यक्ति है। गवरी में मात्र पुरुष पात्र होते हैं। इसके खेलो में गणपति काना-गुजरी, जोगी, लाखा बंजारा, शिव पार्वती हटिया खेतु भोलिया भुत शंकरिया शंकरी जागड बंजारा डाणी महाराणा प्रताप भीलाराणा  भाई बहन सासिया मीणा आदी का खेल होते हैं। इसमें शिव को पुरिया कहा जाता है। गुरला क्षेत्र के आस पास के सभी गांवों के लोग मोजुद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................