राजगढ़ कस्बे में गांधी जयंती पर निकाली विश्व शांति रैली

Oct 2, 2023 - 18:03
Oct 2, 2023 - 19:11
 0
राजगढ़ कस्बे में गांधी जयंती पर निकाली विश्व शांति रैली
फ़ोटो/गांधी जयंती पर विश्व शांति रैली निकालता लायंस क्लब

राजगढ़। कस्बे में गांधी जयंती के अवसर पर लायंस क्लब राजगढ़ व लक्ष्मी बाल विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व शांति रैली निकाली गई। इस रैली को पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चेयरवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। क्लब अध्यक्ष खेम सिंह आर्य ने बताया कि जयंती के अवसर पर लक्ष्मी बाल विद्या मंदिर विद्यालय में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा गया। तद्पश्चात विश्व शांति रैली  को रवाना किया गया। रैली में गांधी जी, लाल बहादुर शास्त्री बने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए विद्यालय परिसर में पहुँच कर संपन्न हुई। इस अवसर पर मदनलाल शर्मा, अजय यादव, प्रदीप महावर, सुरेश सेन, एनएल वर्मा, नन्दलाल बैरवा, रूपनारायण शर्मा व जिनेंद्र जैन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow