शहर में चोर सक्रिय; सूने मकान पर चोरों का धावा, 2 किलो चांदी, 60 ग्राम सोना और डेढ़ लाख की नकदी पार

Jul 13, 2026 - 18:29
 0
शहर में चोर सक्रिय;  सूने मकान पर चोरों का धावा, 2 किलो चांदी, 60 ग्राम सोना और डेढ़ लाख की नकदी पार

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर के स्कीम नंबर-1 स्थित मकान नंबर 108 में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता उस समय चला जब मकान मालिक रवि अग्रवाल  जयपुर से वापस अपने घर लौटे। पीड़ित रवि अग्रवाल ने बताया कि वह 4 जुलाई को अपनी बेटी के घर जयपुर गए हुए थे।
 लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर प्रवेश करने पर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा मिला और खिड़की की ग्रिल भी कटी हुई थी।
सामान की जांच करने पर करीब 2 किलो चांदी, 60 ग्राम सोना और डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी होना सामने आया।  इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश कर रही है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है