पश्चिम बंगाल एवं असम में भाजपा की जीत पर लक्ष्मणगढ़ में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई; शहीद भगत सिंह चौराहे पर हुई आतिशबाजी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन): पश्चिम बंगाल एवं असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत की खुशी में आज लक्ष्मणगढ़ कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य जश्न मनाया गया। पार्टी की इस ऐतिहासिक सफलता पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा (एडवोकेट) के नेतृत्व में कस्बे के शहीद भगत सिंह चौराहे पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संजीव कटारा ने कहा, "देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी आज भी बरकरार है। बंगाल और असम की जीत जनता द्वारा भाजपा की नीतियों और नेतृत्व को दिया गया आशीर्वाद है। यह परिणाम सिद्ध करते हैं कि भारतीय जनता का विश्वास आज भी भाजपा में अटूट है।"
विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर 'भारत माता की जय' और 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारों से पूरा चौराहा गूंज उठा।
जश्न के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमोद बोहरा, मोनी हरियाणा, सतीश बसवाल, त्रिलोक मीना, भूपेंद्र राघव, प्रकाश प्रजापत, राजू आजाद, ब्रजबिहारी पाराशर, सोनू रैबारी, जसवंत नरूका, हंसराज तिवाड़ी, रवि प्रजापत, मुस्ताक खान, अंकित खंडेलवाल, तनु प्रताप सिंह, दातार सिंह, विक्रम सिंह सहित दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


