कार्यकर्त्ता व आमजन के सहयोग से महुवा विधानसभा में लहराएगा भाजपा का परचम: केसी मीना

बैजूपाड़ा में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

Nov 5, 2023 - 17:19
 0
कार्यकर्त्ता व आमजन के सहयोग से महुवा विधानसभा में लहराएगा भाजपा का परचम: केसी मीना

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र के पंचायत समिति मुख्यालय  बैजूपाड़ा में स्थित धानाजी हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक भाजपा नेता व समाजसेवी केसी मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में दिल्ली से आए चुनाव प्रभारी डॉ प्रवेश शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ता की बात सुन कर  भाजपा पार्टी हित में कार्य करने व मतदाताओं को घर घर जाकर भाजपा पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत करवाने की बात कही।

वही समाजसेवी केसी मीना ने कहा की तन,मन,धन से भाजपा पार्टी के साथ है। जहां पार्टी को हमारी जरूरत है वहां हम प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता कार्य करने को तैयार है।उन्होंने कहा कि इस बार कार्यकर्ताओ व आमजन के सहयोग से महुवा विधानसभा में भाजपा का परचम लहराएंगे।उन्होंने कहा की पार्टी का कार्यकर्ता पूरी तरह से एकजुट है और पूरी मजबूती के साथ हम चुनाव लडेंगे और जीतेंगे।उन्होंने कहा की पिछले 5 वर्षो में राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा जमकर भ्रष्टाचार हुआ है बेरोजगारो के साथ सरकार ने पेपर लीक करके छल किया है और अपराध बेलगाम हो गए।उन्होंने कहा कि सरकार अल्पमत में होने के कारण विधायको ने अपनी मनमर्जी की और विकास कार्य नही हो पाए।जिससे राजस्थान 5 वर्ष पिछड़ गया।उन्होंने कहा की महुवा में विकास के नाम पर छलावा हुआ है और अब इस बार जनता राजस्थान में परिवर्तन जरूरी है जिसके लिए जनता मन बना चुकी है। जिसके चलते राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है, इस अवसर पर  सुरेन्द्र सिंह राजपूत,अध्यक्ष धर्मसिंह मीणा,मुकेश मीणा,रामदयाल,पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत,जगदीश पटेल,बनवारी शर्मा, बनवारी लाल (गुरुजी),भरत लाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................