उधान विभाग की टीम द्वारा बेर के बगीचों का भ्रमण कर बेर के बगीचों में लग रही लट की समस्याओं का अवलोकन कर समाधान के बारे में कृषकों को जानकारी प्रदान की

Dec 11, 2023 - 18:43
Dec 12, 2023 - 18:17
 0
उधान विभाग की टीम द्वारा बेर के बगीचों का भ्रमण कर बेर के बगीचों में लग रही लट की समस्याओं का अवलोकन कर  समाधान के बारे में  कृषकों को जानकारी प्रदान की

वैर :- प्रगतिशील किसान, लाखन सिंह चिकसाना निवासी के बेर के बगीचे में लग रही लट की समस्या के समाधान के लिए,योगेश कुमार शर्मा संयुक्त निदेशक उद्यान भरतपुर संभाग , डाक्टर बलबीर सिंह, सेवानिवृत्त उप निदेशक तथा जनक राज मीणा उप निदेशक उद्यान की टीम द्वारा बेर के बगीचों का भ्रमण और अवलोकन किया गया। डॉक्टर बलवीर सिंह ने बेर के फलों तथा पत्तों को खाने वाली लट के नियंत्रण के लिए रासायनिक उपाय बताते हुए डाइमेथोएट, तथा बेर फलों के गिरने से बचाने के लिए प्लानोफिक्स का घोल बनाकर छिड़काव की सलाह दी गई। लाखन सिंह को बताया गया इन दोनों दवाओं का छिड़काव अलग-अलग किया जाना है। जनक राज मीणा उप निदेशक उद्यान ने फलों तथा पत्तों को खाने वाली लट के नियंत्रण के लिए जैविक उपाय अपनाने की सलाह भी दी गई।

लाखन सिंह के अमरूद के बगीचे में उकठा रोग से ग्रस्त पौधों को उखाड़ कर जलाने और इसकी रोकथाम के लिए जैविक फफूंद ट्राईकोडर्मा के उपयोग की सलाह दी गई। अनार के बगीचों में लगे हुए फलों में फटने की समस्या पाई गई। इसके लिए बोरोन तत्व के छिड़काव की सलाह दी गई। योगेश कुमार शर्मा संयुक्त निदेशक उद्यान भरतपुर संभाग ने अमरूद के बगीचे में समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने की सलाह दी।बआलू की फसल में वानस्पतिक बढ़वार अधिक होने पर पैदावार कम होने की संभावना जताते हुए सिंचाई तथा नाइट्रोजन वाले उर्वरकों को नियंत्रित करने की सिफारिश की गई।वअंत में प्रगतिशील किसान लाखन सिंह द्वारा बगीचों में आ रही समस्याओं के समाधान के आई हुई टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा हमारी खेती-बाड़ी संबंधी सभी समस्याओं का समाधान हमेशा ही प्राथमिकता के आधार पर किया जाता रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow