गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य - निरंजन टकसालिया

Jun 4, 2022 - 03:36
 0
गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य - निरंजन टकसालिया

डीग / भरतपुर / पदम जैन  -3 जून डीग कस्बे के मुख्य बाजार में लछमण मंदिर के समक्ष स्थित पॉलिका भवन पर शुक्रवार को नगरपालिका के सौजन्य से वाटर कूलर युक्त ठंडे पानी की प्याऊ का उद्घघाटन विधिवत पूजा अर्चना के साथ नगर पालिका अध्यक्ष निरंजन लाल टकसालिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में पालिका अध्यक्ष टकसालिया ने कहा कि भीषण गर्मी के मोसम में लोगो को पीने का शीतल पानी उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है। कस्बे के मुख्य बाज़ार में व्यस्तम स्थल पर अब पॉलिका आने वाले लोगो , राहगीरों, आस पास के दुकानदारों तथा पालिका कर्मियों को  अब आसानी से चौबीसों घंटे पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सुनील दत्त चतुर्वेदी , पार्षद गंग देव,नीरज कपासिया,दिनेश पचोरी, पार्षद प्रतिनिधी झम्मन सिंह , रामेश्वर सैनी अमरी कश्यप गिरीश शर्मा तथा पालिका कर्मचारी छतर सिंह गौरव जांगिड़ राजवीर सिंह रमेश जाटव आदि लोग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................