विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए नगर निगम की तैयारियां पूर्ण

Dec 11, 2023 - 19:40
Dec 12, 2023 - 18:18
 0
विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए नगर निगम की तैयारियां पूर्ण

भरतपुर,:- नगर निगम की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। नगर निगम आयुक्त बीना महावर ने बताया कि 14 दिसम्बर से यात्रा प्रारंभ हो रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा शहर के महत्वपूर्ण 10 स्थलों पर विकसित भारत संकल्प यात्रा मोबाइल वैन का स्वागत किया जायेगा एवं कैंप स्थल पर वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार की शहरी क्षैत्र की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जायेगी। साथ ही योजनाओं से वंचित रह रहे पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं में लाभ दिलाने की कार्यवाही की जायेगी।

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि कैम्प स्थल पर आधार कार्ड़ अपडेशन, स्ट्रीट वेंडरर्स रजिस्टेशन एवं प्रमाण पत्र वितरित कार्य, उज्जवला गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं डिजीटल लेनदेन आदि योजनाओं से संबंधित कार्य मौके पर ही किये जायेगें। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया जायेगा। उन्होंने बताया कि 14 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट के सामने पार्क एवं बीनारायण गेट पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का कैम्प आयोजित किया जायेगा। साथ ही 15 दिसम्बर को वीपीएस पार्क एवं सेवर में कैम्प लगाये जायेगें। यात्रा के पूर्ण सफल आयोजन के लिए अधिशाषी अभियंता विनोद चौहान को यात्रा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow