18 वे अंधता निवारण  शिविर में 190 मरीजों की जांच, 44 आपरेशन के लिए चयनित

Dec 14, 2023 - 16:26
Dec 14, 2023 - 18:06
 0
18 वे अंधता निवारण  शिविर में 190 मरीजों की जांच, 44 आपरेशन के लिए चयनित
फ़ोटो/शिविर में मौजूद मरीज

राजगढ़। अशोका फाउंडेशन की ओर से संचालित अंधता निवारण महाभियान के तहत 18 वें नि:शुल्क नेत्र रोग जांच व उपचार शिविर का आयोजन खण्डेलवाल धर्मशाला में किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि फाउंडेशन ने सघन अभियान चलाकर अलवर परिक्षेत्र में अंधता के अंत के लिए महाभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में 18वाँ नि:शुल्क शिविर राजगढ़ में लगाया गया। भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. धीरज जैन ने बताया कि शिविर में 190 मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। इनमें से 44 मरीज आपरेशन योग्य पाए गए। जिनका आपरेशन जयपुर के शंकर नेत्रालय में नि:शुल्क किया जायेगा। मरीजों को बस द्वारा जयपुर भेजा गया। मरीजों की जांच शंकर नेत्रालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की ओर से की गई। शिविर में डॉ के. एम. गुप्ता, अशोक जैन, हरीया सोनी, रामावतार खण्डेलवाल, प्रमोद जैन, जसवंत, आशा तांबी, सुरेंद्र, महेश आंकड़ ने  योगदान दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow