चौमूं कांग्रेस विधायक डॉ शिखा मील बराला के सानिध्य में विधायक कार्यालय पर मनाया गया कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस

Dec 28, 2023 - 17:53
 0
चौमूं कांग्रेस विधायक डॉ शिखा मील बराला के सानिध्य में विधायक कार्यालय पर मनाया गया कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस

चौमूं (जयपुर/ राजेश कुमार जांगिड़) गुरुवार को चौमूं शहर के कचोलिया रोड़ स्थित कांग्रेस  विधायक कार्यालय पर विधायक डॉ.शिखा मील बराला के सानिध्य में सेंकडो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की गौरवमई उपस्थिथि में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया। कांग्रेस के स्थापना दिवस के गौरवमई अवसर पर विधायक डॉ.शिखा मील बराला ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम, रियासतों का एकीकरण, राष्ट्र निर्माण, आर्थिक उदारवाद, हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, से लेकर सूचना क्रांति तक देश की हर छोटी-बड़ी उपलब्धियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कांग्रेस का स्थापना दिवस हर भारतीय के लिए एक गौरवपूर्ण दिन हैं। डॉ.मील ने समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं देशवासियों को बधाई दी व बताया कि अपनी जनहितैषी व राष्ट्रवाद विचारधारा से कांग्रेस ने सदैव जनसेवा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है। देश निर्माण हो या स्वतंत्रता संग्राम, कांग्रेस का हर क्षण देश के लिए योगदान रहा हैं। इस अवसर पर डॉ.शिखा ने सभी महापुरुषों को नमन करते हुए बताया कि जिन्होंने जनता के कल्याण को सर्वोपरि रखकर कांग्रेस पार्टी की नींव रखी, उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज इस शिखर पर पहुंची है। इस मोके पर ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज देवंदा ने सभी से जनता से जुड़े रहने व जनकल्याणकारी कार्य करते हुए जनसेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कांग्रेस की विचारधारा से अवगत करवाते हुए सभी को कांग्रेसी विचारधारा को मजबूती के साथ जन जन तक पहुचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नानगराम लाम्बा, नगर परिषद सभापति विष्णु सैनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णकांत जोशी, आनंद मिश्रा, छितरमल जलुथरिया, हरिनारायण यादव, लालाराम बलेसरा, डॉ.हनुमान बराला, पार्षद धीरेन्द्र सैनी, गजानंद कुमावत,  अशोक यादव, सांवरमल चौधरी, मालीराम यादव, प.स.सदस्य गोपाल गुलिया, मास्टर श्याम शर्मा, सेवादल महिला जिलाध्यक्ष प्रतिभा नुवाल, एडवोकेट बीनू शर्मा, चंद्रकला नागौरी, सरपंच प्रभुलाल यादव, रजनी मीणा, अभिषेक मोरदिया, पार्षद सायर मल सैनी, आशीष यादव, प्रहलाद गुलिया, राधे चौधरी, सुरेन्द्र यादव, दानिश खान, मनीष बागोरिया, सरपंच भगवान सहाय सैनी, मदन टोडावता, पार्षद महेन्द्र लाम्बा, शैलेन्द्र चौधरी, रमेश सैनी, शंकर लाल जांगिड, अर्जुन सैनी, आमीर खान, महेश यादव, संजय योगी, महेश नायक, कृष्ण दत्त शर्मा, गोरीशंकर कुमावत, कमलेश मीणा, सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................