निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न लक्ष्मणगढ़ कस्बे में 140 उम्मीदवारों ने आजमाया भाग्य
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के दूसरे चरण में 11 सितंबर को नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुए। दूसरे चरण की चुनाव में लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका नवगठित निकाय है, जहां पहली बार वोटिंग हुई है। यहां सुबह 7:00 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आया बूथों पर लंबी कतारें लगी रहीं।
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के कुल 25 वार्डों में 140 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है। राजगढ़ -लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी विधायक मांगेलाल मीणा द्वारा भी नगर पालिका क्षेत्र में सभी बूथों का जाएजा लिया गया। उन्होंने इस मौके पर सभी मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, शांतिपूर्ण मतदान...
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला के द्वारा लक्ष्मणगढ़ कस्बे में बूथो का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बूथों पर निर्देश देते हुए कहां की संबंधित नगर पालिकाओं के रिटर्निंग अधिकारी स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मौजूद है।संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।
निकाय चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को हरसाना मोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में संपन्न होगी।राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका में शाम 6 बजे तक (अस्थायी) 86.7% प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। कस्बे के सभी वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान रहा। आपसी छुटपुट घटना के अलावा यहां अप्रिय घटना के समाचार नहीं है।

