दो जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश; PWD कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Sep 11, 2026 - 18:53
 0
दो जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश; PWD कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)  ग्राम पंचायत कोट क्षेत्र में लंबे समय से बदहाल सड़कों की समस्या को लेकर ग्रामीणों और युवाओं ने नाराजगी जताते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। युवा नेता पंकज सैनी बागोरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कोट ग्राम के घुमचक्कर से रोधाला की ढाणी तक तथा भैरू घाट से परसाला की ढाणी तक पक्की सड़क निर्माण एवं सुधार की मांग उठाई।
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों मार्ग लंबे समय से बदहाल हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने तथा बरसात के दौरान पानी और कीचड़ भर जाने से आवागमन में भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार इसका असर विद्यार्थियों, किसानों, वाहन चालकों और आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ता है।
ज्ञापन के माध्यम से दोनों सड़कों के निर्माण एवं आवश्यक सुधार कार्य को प्राथमिकता से करवाने की मांग की गई। पंकज सैनी बागोरा ने कहा कि सड़क सुविधा क्षेत्र के लोगों की मूलभूत जरूरत है और ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान होना चाहिए।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मौका मुआयना एवं सर्वे करवाकर आवश्यक प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान हंसा वर्मा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष उदयपुरवाटी, पंकज सैनी बागोरा, अंकित उदयपुरवाटी, संजू, शिवा, मनोज, उत्तम, राकेश, कानाराम कुमावत, सजन, विनोद सहित दर्जनों युवा साथी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है