3D तकनीक से महुआ निवासी 51 वर्षीय मरीज का सफल TMJ रिप्लेसमेंट, जयपुर में जबड़े का जटिल ऑपरेशन कर दिया नया जीवन

Sep 11, 2026 - 18:57
 0
3D तकनीक से महुआ निवासी 51 वर्षीय मरीज का सफल TMJ रिप्लेसमेंट, जयपुर में जबड़े का जटिल ऑपरेशन कर दिया नया जीवन

जयपुर(अवधेश अवस्थी): जयपुर स्थित जीवन रेखा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी सफलता सामने आई है। महुवा (दौसा) निवासी 51 वर्षीय मरीज बालाराम (मालाराम) का आधुनिक 3D तकनीक से अत्यंत जटिल टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट (TMJ) रिप्लेसमेंट ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मरीज पिछले दो वर्षों से जबड़े की गांठ से परेशान था, जिसका 15 वर्ष पूर्व भी एक बार ऑपरेशन हो चुका था।

  • 3D तकनीक से तैयार हुआ टाइटेनियम का कृत्रिम जबड़ा

महुवा के बालाजी डेंटल क्लिनिक में प्रारंभिक जांच व OPG एक्स-रे के बाद मरीज को विद्याधर नगर स्थित 'शेखावाटी डेंटल, फेस एंड हेयर क्लिनिक' रेफर किया गया था। यहाँ CT स्कैन में जबड़े की गांठ की दोबारा पुष्टि हुई।

वरिष्ठ सर्जनों की टीम ने आधुनिक 3D मैपिंग तकनीक का उपयोग कर मरीज के मुंह के सटीक नाप का टाइटेनियम धातु से बना कृत्रिम जोड़ तैयार किया। सर्जरी के दौरान खराब हो चुके प्राकृतिक जोड़ को हटाकर खोपड़ी के निचले हिस्से (फोसा घटक) और निचले जबड़े में मेटल स्टेम को टाइटेनियम स्क्रू की मदद से सटीक रूप से फिट किया गया।

  • विशेषज्ञों की टीम ने निभाई मुख्य भूमिका

इस जटिल शल्य चिकित्सा को अंजाम देने में मुख्य सर्जन डॉ. पुनीत चितलांगिया (एम.डी.एस., मुख एवं जबड़ा शल्य चिकित्सक व ओरल कैंसर विशेषज्ञ) और डॉ. कोमल आर. चितलांगिया (रस्तोगी) (एम.डी.एस., ए.ओ. फेलो - जर्मनी) की प्रमुख भूमिका रही। सहयोगी टीम में महुवा के डेंटल सर्जन डॉ. तनमय खंडेलवाल, प्रोस्थोडॉन्टिस्ट डॉ. आंचल जैन एवं एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी अग्रवाल शामिल रहे।

ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है। मरीज की चबाने और खाने-पीने की क्षमता पहले की तरह सामान्य हो चुकी है और वे पूरी तरह स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है