नीमला में भोमियाजी व संत बाबा के मेले में दर्शनों को उमड़ी भीड़

Sep 11, 2026 - 17:22
 0
नीमला में भोमियाजी व संत बाबा के मेले में दर्शनों को उमड़ी भीड़

सकट क्षेत्र के नीमला गांव की अरावली की हरी-भरी पहाड़ीयों की गोद में स्थित पैड़ी बंध भोमियाजी एवं संत बाबा के स्थान शुक्रवार को एक दिवसीय वार्षिक मेला आयोजित हुआ। मेले के अवसर पर भंडारे व ढांचा दंगल का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में नीमला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफ़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे और भोमियाजी एवं संत बाबा के स्थान पर प्रसाद चढ़ाया कर मत्था टेक मन्नत मांगी। एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
​यहां आयोजित ढांचा दंगल में क्षेत्र की प्रसिद्ध पार्टियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां पेश की। दंगल में लोक कलाकार हरी सिंह धोलान, विक्रम मेजोड़ और विश्राम भंडारेज ने अपनी बेहतरीन गायन शैली और रागियों के माध्यम से समां बांध दिया, जिसे सुन श्रोता भावविभोर हो गए।  मेला कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रशासक पिंकी देवी मीना ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य सविता शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में मंच संचालन धर्मसिंह गुरुजी के द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और कमेटियों का विशेष सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है