समलेटी के श्री दादू दयाल फौजी बाबा आश्रम पर जलाभिषेक सहस्त्रधारा, सत्संग समारोह एवं भंडारे का भव्य आयोजन सम्पन्न
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड क्षेत्र के समलेटी ग्राम स्थित श्री दादू दयाल फौजी बाबा आश्रम, पर शुक्रवार को पूज्य गुरुदेव महंत श्री हरि किशन दास जी महाराज (समलेटी) के पावन सानिध्य में साधु संतों के साथ श्रद्धालुजन द्वारा शिव जलाभिषेक सहस्त्रधारा,सत्संग समारोह एवं भंडारे का आयोजन हुआ
संत श्री परमानंद दास जी महाराज (सालासर बालाजी धाम) ने बताया कि समलेटी पहाड़ की तलहटी में सुंदर रमणीक फौजी बाबा आश्रम में हर महीने 11 तारीख को भक्त जनों के सहयोग से संत समागम व सत्संग आयोजन होता है उसी के अंतर्गत हर साल भादो मास में बनखंडी महादेव की कृपा प्राप्तार्थ शिव जलाभिषेक,सहस्त्र धारा व भंडारे का आयोजन किया जाता है।
शुक्रवार का यह आयोजन प्रजापत समाज (महुवा) के अध्यक्ष पप्पू राम प्रजापत के सुपुत्रों द्वारा आयोजित किया गया है। जलाभिषेक सहस्त्रधारा,सत्संग समारोह एवं भंडारे का आयोजन प्रातः 8:15 बजे से सहस्त्र धारा का शुभारंभ हुआ दोपहर 12:15 बजे से सत्संग समारोह व पंगत प्रसादी सांय 6 बजे तक चलती रही जिसमें संत महापुरुषों सहित समस्त समलेटी ग्रामवासी व सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष युवा श्रद्धालुजन उपस्थिति रहे

