ओवरलोडिंग और लो वोल्टेज की समस्या से राहत की तैयारी, चौरीचौरा में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत; बढ़ाई जा रही ट्रांसफार्मरों की क्षमता

Sep 11, 2026 - 17:25
 0
ओवरलोडिंग और लो वोल्टेज की समस्या से राहत की तैयारी, चौरीचौरा में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत; बढ़ाई जा रही ट्रांसफार्मरों की क्षमता

चौरीचौरा, (गोरखपुर/शशि जायसवाल)। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर काम शुरू किया गया है। क्षेत्र के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े गांवों और बाजारों में जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है, जबकि कई स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने के साथ पुराने और जर्जर तार तथा बिजली के पोल भी बदले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विधायक इंजीनियर सरवन निषाद के प्रयास से बिजनेस प्लान के अंतर्गत यह कार्य कराया जा रहा है। योजना का मुख्य उद्देश्य बिजली के बढ़ते लोड को नियंत्रित करना और उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से राहत दिलाना है।

चौरीचौरा क्षेत्र में कुंदन मार्केट के समीप 250 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। वहीं बाल बुजुर्ग और बाल खुर्द में 100-100 केवीए के ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। मुंडेरा बाजार में भी बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गंगा प्रसाद स्कूल, चेयरमैन आवास और मोती मंदिर के आसपास 250-250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।

मोती मंदिर क्षेत्र में जर्जर बिजली के तार बदलने का काम भी चल रहा है। इसके अलावा चौरा में एचडीएफसी बैंक के पास 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने तथा पुराने तार और पोल बदलने की कार्रवाई की जा रही है।

पालिपा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर, लालपुर हरिजन बस्ती और नेकवार में 63 केवीए से बढ़ाकर 100 केवीए क्षमता की जा रही है। पालिपा के तीन स्थानों पर 25 केवीए वाले ट्रांसफार्मरों को 63 केवीए में अपग्रेड किया जा रहा है। सिंहपुर केवटान टोला में भी 25 से 63 केवीए क्षमता वृद्धि का कार्य प्रस्तावित योजना के तहत जारी है।

इसी प्रकार सरदारनगर उपकेंद्र क्षेत्र के बसडीला, जयपुर नौका टोला, भौवापार बाजार और डुमरी खास पोखरा टोला में ट्रांसफार्मरों की क्षमता 25 से बढ़ाकर 63 केवीए की जा रही है। अयोध्या चक प्रधान टोला में 63 केवीए से 100 केवीए क्षमता करने का कार्य चल रहा है।

मोतीराम अड्डा उपकेंद्र के अंतर्गत रामलखना बिंद टोलिया, रामनगर करजहां, कुसमी कोठी सेमरहिया टोला और जंगल रामगढ़ उर्फ चबरी टोला में भी बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है।

इसके अलावा गजाईकोल, राजधानी और अमहिया विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े कई क्षेत्रों में भी क्षमता विस्तार का काम कराया जा रहा है। चौरीचौरा उपकेंद्र के देवीपुर, शत्रुध्नपुर, देवकहिया, डुमरी खुर्द, रामपुर रकबा, राधोपुर, देवघर टोली, एसएनजी-18, फुलवरिया, छोटा खैरबाद, बनसहिया, मोहम्मदपुर हरिजन बस्ती और एसएनजी-34 सहित अन्य स्थानों पर भी ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड करने की प्रक्रिया जारी है।

विद्युत विभाग द्वारा कराए जा रहे इन कार्यों के पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्षमता वृद्धि और जर्जर तार-पोल बदले जाने से ओवरलोडिंग, बार-बार फाल्ट होने और लो वोल्टेज जैसी समस्याओं से उपभोक्ताओं को काफी हद तक राहत मिल सकती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है