तखतगढ़ में 72.04 प्रतिशत मतदान, 2021 की तुलना में 1.07 प्रतिशत कम रहा मतदान

Sep 11, 2026 - 19:05
 0
तखतगढ़ में 72.04 प्रतिशत मतदान, 2021 की तुलना में 1.07 प्रतिशत कम रहा मतदान

 तखतगढ़ (बरकत खा) तखतगढ़। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत तखतगढ़ नगर पालिका के 24 वार्डों में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 25 वार्ड हैं, जिनमें वार्ड संख्या 22 में प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचित होने के कारण शेष 24 वार्डों में मतदान कराया गया। मतदान समाप्ति के बाद कुल 14,226 मतदाताओं में से 10,249 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 72.04 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। सुबह 10 बजे तक 4,561 मत डाले गए, जो कुल मतदाताओं का 32.06 प्रतिशत रहा। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत बढ़कर 57.87 प्रतिशत पहुंच गया। इस समय तक 7,225 मत डाले जा चुके थे।

दोपहर 3 बजे तक 9,406 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 66.12 प्रतिशत रहा। 

मतदान का अंतिम आंकड़ा सायं 6 बजे तक 10,249 मत रहा, जिसके अनुसार तखतगढ़ में 72.04 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के साथ ही मतदान केंद्रों पर मतपेटियां बंद कर दी गईं तथा चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारियां शुरू कर दी गईं।

2021 की तुलना में मतदान प्रतिशत में मामूली गिरावट

वर्ष 2021 के नगर निकाय चुनाव में तखतगढ़ में 73.11 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 72.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो वर्ष 2021 की तुलना में 1.07 प्रतिशत कम है। मतदान के दौरान सभी वार्डों में कानून-व्यवस्था बनी रही और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। मतदान समाप्त होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने अपने-अपने स्तर पर चुनावी रणनीति और आगे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब सभी की नजरें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है