राज्य कर्मचारी महासंघ जिला सिरोही की जिला कार्यकारिणी घोषित

Jan 17, 2024 - 18:59
 0
राज्य कर्मचारी महासंघ जिला सिरोही की जिला कार्यकारिणी घोषित

सिरोही (रमेश सुथार )
सिरोही-राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ जिला सिरोही की जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेशाध्यक्ष अरविंद व्यास एवं  प्रदेश महामंत्री राकेश शर्मा ने की। पूर्व प्रदेश संयुक्त महामंत्री गोपाल सिंह राव ने बताया कि नवगठित जिला कार्यकारिणी में दशरथ सिंह भाटी जिलाध्यक्ष, शक्ति सिंह कुंपावत कार्यकारी जिलाध्यक्ष, बलवंत सिंह राव मंत्रालयिक कर्मचारी जिला अध्यक्ष,श्रीमती सविता कुमारी गर्ग महिला जिला अध्यक्ष, पुखराज सवंशा सहायक कर्मचारी जिला अध्यक्ष, लक्ष्मीकांत खत्री,देवीसिंह चौहान, रतनदीप सिंह, सुरेश कुमार मेघवाल, चंपा डामोर जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह सोलंकी जिला महामंत्री, जीना पाटीदार जिला सह महामंत्री, रविप्रकाश बैरवा कार्यालय मंत्री, गजेंद्र सिंह राठौड़, प्रवीण कुमार, गर्वित बामणिया, फिरदोष बेगम मंत्री, उमेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, परेश कुमार गर्ग जिला संगठन मंत्री, नरेंद्र सिंह, अरुणा रावल जिला सह संगठन मंत्री, गौरव गौतम, रतन कुंवर जिला संयुक्त मंत्री, सोनिया डामोर सांस्कृतिक मंत्री, मोहन पुरोहित, छगन लाल माली,आशा देवड़ा, दिनेश व्यास, इशाक मोहम्मद, मनोहर सिंह उदावत विशेष आमंत्रित सदस्य, विजय गौतम, डूंगर सिंह देवडा पदेन सदस्य नियुक्त किए गए । जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह भाटी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्र हित, राज्य हित एवं कर्मचारी हित में संगठन की रीति नीति के अनुसार अपने दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने का आव्हान किया। नव नियुक्त जिला महामंत्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि आगामी सप्ताह में जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं  जिला बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................