चिकित्सा अधिकारीयों द्वारा अवैध वसूली कर झोलाछाप को दिया जा रहा है संरक्षण: रोहित खत्री

Jan 12, 2026 - 14:31
 0
चिकित्सा अधिकारीयों द्वारा अवैध वसूली कर झोलाछाप को दिया जा रहा है संरक्षण: रोहित खत्री

चिकित्सा मंत्री गजेन्द्रसिंह से की मांग भ्रष्ट अधिकारीयों के खिलाफ हो कार्रवाई : खत्री

सिरोही (रमेश सुठार) भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्रसिंह खीमसर को पत्र भेज कर बताया कि सिरोही जिलें में झोलाछाप गांवों में अवैध क्लिनिक संचालित कर मरीजों का इलाज करते है किसी की मौत के बाद ही विभाग हरकत में आता है और फिर एक दो के खिलाफ कार्रवाई कर खानापूर्ति कर ली जाती है। ऐसे में विभागीय अधिकारीयों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है।
जिला मीडिया प्रभारी खत्री ने पत्र में बताया कि सिरोही जिले में चिकित्सा विभाग अधिकारीयों द्वारा झोलाछाप पर कार्रवाई की खबरे समाचार पत्रों में एक पकडा, दो भागे जिले में झोलाछाप में मचा हडकंप जैसे प्रकाशित होती है लेकिन वास्तविकता में एक दो कार्रवाई के बाद झोलाछापों से अवैध वसूली की जाती है और झोलाछापों के खिलाफ अभियान खानापूर्ति बनकर रह जाता है, झोलाछापों के उपर कार्रवाई के बाद भी उसी गांव में जमकर अपना अवैध क्लिनिक चलाते है और लोगों का इलाज करते है।

झोलाछाप के खिलाफ सख्त कार्रवाई नही होने से उनके हौसले बुलंद 
खत्री ने बताया कि जिलेभर के गांवों में झोलाछाप लोगों का इलाज करते है ना उनके पास डिग्री होती है ना कोई वैध लाइसेंस होता है जिसके कारण कई लोगों की जान भी जाती है लेकिन चिकित्सा विभाग के अधिकारी अपनी आंख मूंद कर बैठे रहते है क्योंकि चिकित्सा विभाग के अधिकारी द्वारा अवैध वसूली कर उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। झोलाछाप के खिलाफ सख्त कार्रवाई नही होने से उनके हौसले बुलंद है।

राज्य स्तरीय जांच दल गठित कर जांच की जाए
खत्री ने बताया कि जिले के चिकित्सा विभाग अधिकारीयों द्वारा झोलाछापों पर कार्रवाई का डर बनाकर अवैध वसूली की जा रही है तथा आमजन के स्वास्थ्य के साथ पूर्ण रूप से खिलवाड हो रहा है अगर राज्य स्तरीय जांच दल गठित कर जांच की जायेगी तो समस्त तथ्य उजागर होगें और आमजन को न्याय मिलेगा। जिले में भ्रष्ट अधिकारीयों के कारण भाजपा सरकार की छवि धूमिल हो रही है, साथ ही भाजपा सरकार की योजनाएं का लाभ भी धरातल पर आमजन तक नही पहुंच रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि इस मामलें में सरकार उचित कदम उठाकर कर भ्रष्ट अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................