श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को महिलाओं ने निकाली विशाल कलश यात्रा

Jan 18, 2024 - 19:49
 0
श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को महिलाओं ने निकाली विशाल कलश यात्रा

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी)

कोटपूतली के ग्राम पंचायत दांतिल में आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर में श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जायेगा। इससे पूर्व गुरुवार को 251 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पाल वाले श्री हनुमान मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई गाजे बाजे के साथ श्रीराम मंदिर पहुंची। महंत अरुणपुरी महाराज ने बताया की दांतिल में 22 जनवरी को नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में राम दरबार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। इस मौके पर विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................