गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक के साथ भारी संख्या में सम्मिलित हुए कार्यकर्ता

Jan 27, 2024 - 18:28
 0
गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक के साथ भारी संख्या में सम्मिलित हुए कार्यकर्ता

भीलवाड़ा ( राजकुमार गोयल)  26 जनवरी के उपलक्ष में कोटा रोड पर अहिंसा सर्किल पर यश विहार में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन में भीलवाड़ा शहर विधायक के साथ भारी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति आरसीएम के चेयरमैन तिलोक चन्द छाबड़ा, विशिष्ट अतिथियों में मिट्ठू लाल स्वर्णकार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भगवान सिंह चौहान, पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट लादू लाल तेली, उपसभापति रामनाथ योगी, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वर्णकार, प्रधान गजराज सिंह, वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर, देवीलाल गुर्जर, विश्व बंधु सिंह राठौड़, तेजमल शर्मा, जगपाल सिंह, प्रदीप सांखला, रजनीकांत आचार्य, बद्रीलाल सोमानी, महावीर चौधरी, राजेंद्र सिंह पोखरना व लालजी महाराज मंचासीन थे‌ 

ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ ही भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पूर्व सैनिक पदाधिकारियों का स्वागत, अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। देशभक्ति गीत" हैं प्रीत जहां की रीत सदा मैं गीत वहीं के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं भारत की बात बताता हूं" के साथ कार्यकर्ताओं की तालियों की गूंज बहुत ही उत्साहित कर रही थी।

तत्पश्चात भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर का गीत, डॉ अवधेश जोहरी का काव्य पाठ तथा गुणमाला जैन का गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का गीत हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छाबड़ा ने कहा तिरंगा हमारे देश की आन, बान, शान है। देश ने हमको बहुत कुछ दिया है, हम अपने वतन को क्या दे रहे हैं। हमको देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। उन्होंने "कर चले हम फिदा जानो तन साथियों" गीत की पंक्तियों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।

 उद्बोधन की कड़ी में पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने विकास के नाम पर एक ऐसी शख्सियत को आज जन प्रतिनिधि के रूप में विधायक बनाया है‌। वो स्वयं वर्षों से सेवा कार्य करते आ रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है विधायक कोठारी के नेतृत्व में भीलवाड़ा विकास की ऊंचाइयां छूएगा।  भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने "जय जय श्री राम उद्घोष" के साथ कहा जनता के विधायक पूरी ताकत, मेहनत के साथ सुखद परिणाम के सपने के रूप में अशोक कोठारी हैं।
 
सभी का स्वागत करते हुए उपसभापति रामलाल योगी ने कहा सिर्फ सरकार व कर्मचारियों के भरोसे ही हम नहीं रहें । हम सभी को आम जनता के साथ मिलकर अपने शहर को साफ, स्वच्छ बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी को निभाना है। तभी हम प्रधानमंत्री मोदी के सपने को साकार रूप दे पाएंगे। विधायक कोठारी ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं व जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा "मैं आपकी कसौटी पर खरा उतरने का पूरा भाव रखूंगा। कार्य व सेवा संकल्प के साथ में आपके समक्ष हूं। अपनी जिम्मेदारी व दायित्व का पूर्ण निर्वहन कर भीलवाड़ा को राज्य व देश के मानचित्र में विकास व उन्नति वाले नगर के रूप में विकसित करने का पूर्ण प्रयास करुंगा।"

 इस अवसर पर पद्मश्री के लिए नामांकित भीलवाड़ा के प्रसिद्ध बहुरुपिया कलाकार जानकी लाल भांड का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक पदाधिकारीयों के साथ ही नारी शक्ति व बड़ी संख्या में उपस्थित लगभग 5000 कार्यकर्ता स्नेह- भोज के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।  कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी सत्यम शर्मा ने किया। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री बाबूलाल टाक ने अतिथियों का परिचय कराया व कार्यक्रम के अंत में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह चौहान ने सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................