राजकीय महाविद्यालय खैरथल में विद्यार्थियों ने लिया स्वदेशी अपनाने का संकल्प

Nov 14, 2025 - 11:38
 0
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में विद्यार्थियों ने लिया स्वदेशी अपनाने का संकल्प

खैरथल  (हीरालाल भूरानी )  राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों, संकाय एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा वंदे मातरम् का सामूहिक वाचन किया गया। इसी के साथ स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने विद्यार्थियों को स्वदेशी अपनाने एवं अपने परिचितों को भी स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन एवं संकाय सदस्य राजवीर मीणा ने स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने एवं विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने के महत्व को समझाया। इसी क्रम में हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर करके अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी का उपयोग करने का प्रण लिया। कार्यक्रम के  दौरान संकाय सदस्य डॉ. दीपक कुमार, मीठालाल रैगर और स्टाफ सदस्य मनोज गुप्ता, आशीष  शर्मा, सौम्या बारेठ, प्रभुदयाल, विक्रम सिंह मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है