सशस्त्र सीमा बल मौजपुर में किया महानिदेशक ने दौरा

Feb 10, 2024 - 19:24
 0
सशस्त्र सीमा बल मौजपुर में किया महानिदेशक ने दौरा

लक्ष्मणगढ़ ( अलवर / कमलेश जैन ) नगर पालिका क्षेत्र के मौजपुर  स्थित सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी (भा.पु.से.) द्वारा रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र, मौजपुरअलवर का शुक्रवार को औपचारिक भ्रमण किया गया।  वंदन सक्सेना उप महानिरीक्षक द्वारा आगमन पर पौधाअर्पण कर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात् महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन करते हुए  नवीन कुमारी, सहायक कमांडेंट द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आगमन के मौके पर पौधारोपण किया। व प्रशिक्षण गतिविधियों का प्रदर्शन का निरीक्षण किया। विशेष सैनिक सम्मेलन में सभी बलकर्मियों का मार्गदर्शन कर जवानों के साथ जलपान ग्रहण किया। तदोपरांत यूनिट हॉस्पिटल में रोगियों से  मुलाकात की। अन्त में प्रक्षिक्षुओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम व रात्रिभोज का आनंद उठाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................