अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

Mar 8, 2024 - 08:26
 0
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

जयपुर, राजस्थान 

 राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर नारी शक्ति को नमन करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।श्री मिश्र ने कहा कि वही समाज सर्वांगीण विकास करता है, जहां महिलाओं को आगे बढ़ने  के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध होते हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया है। 

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि महिलाएं आज जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता के नए कीर्तिमान रच रही हैं। उन्होंने महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण के लिए सभी स्तरों पर प्रयास कर बालिकाओं और स्त्रियों की बेहतरी के लिए वातावरण निर्माण का आह्वान किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................