होटल बुकिंग के नाम पर करता था ऑनलाइन ठगी: पुलिस ने खेतों में पीछा कर आरोपी को किया गिरफ्तार,

Mar 9, 2024 - 10:54
 0
होटल बुकिंग के नाम पर करता था ऑनलाइन ठगी: पुलिस ने खेतों में पीछा कर आरोपी को किया गिरफ्तार,

भरतपुर (शैलेंद्र गर्ग) डींग जिले के कैथवाड़ा थाना पुलिस ने एक ऑनलाइन ठगी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो, आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा लिया। आरोपी के मोबाइल चेक किए तो, उसमें जॉब देने के नाम पर ठगी के मैसेज थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी मदन लाल ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि अलीम निवासी झेझपुरी खेड़ा बासोली वाले रास्ते पर बैठा हुआ है। वह ऑनलाइन ठगी कर रहा है। जैसे ही पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा तो, आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने खेतों में पीछा कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के पास से दो मोबाइल को जब्त किया गया। जब उन्हें चेक किया तो, मोबाइल में जॉब देने के मैसेज और आवेदन के नाम पर रुपए डलवाने के मैसेज मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह होटल में सस्ते दरों पर रूम बुकिंग के नाम पर भी ठगी करता है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है