ग्राम विकास अधिकारी संघ डीग की कार्यकारिणी गठित: राजेश जाटव लगातार दूसरी बार जिला प्रतिनिधि निर्वाचित
डीग (नीरज जैन) राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ, उपशाखा डीग की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को स्थानीय जलमहल परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया संघ के संरक्षक लक्ष्मीनारायण कोंरेर के सानिध्य में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
निर्वाचन अधिकारी गंगा सिंह गुर्जर एवं पर्यवेक्षक जीतेन्द्र कुमार शर्मा की देखरेख में लोकतांत्रिक तरीके से कार्यकारिणी घोषित की गई। इस चुनाव में राजेश जाटव को उनकी सक्रियता और कार्यकुशलता को देखते हुए लगातार दूसरी बार जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकारिणी मे ब्लॉक अध्यक्ष: रनवीर सिंह, ब्लॉक मंत्री: श्यामसुंदर, जिला प्रतिनिधि: राजेश जाटव, उपाध्यक्ष: आशीष कुमार, मीडिया प्रभारी: मयंक बंसल, संगठन मंत्री: खेमचन्द शर्मा, संरक्षक: लक्ष्मीनारायण कोंरेर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नव-निर्वाचित कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण करते हुए संकल्प लिया कि वे ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर अतुल शर्मा, रामगोपाल चौधरी, भगत सिंह, ओम सिंह, सुनीता चौधरी, लोकेन्द्र सिंह, सौरभ ताखा, आरती गुर्जर सहित ब्लॉक के समस्त ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया।


