बघेरे के घर में घुसने से दहशत व्याप्त

May 30, 2024 - 17:39
 0
बघेरे के घर में घुसने से दहशत व्याप्त

अलवर,राजस्थान 
अलवर शहर में उस समय दहशत फैल गई है। जब एक बघेरा घर में घुसा गया। जिसका वीडियो वायरल होते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। वीडियो में एक बघेरा घर में घुसता व चहल कदमी करता हुआ दिखाई दिया। वीडियो में बघेरा बेहद चौकन्ना दिखाई दिया जो हल्की सी हलचल होने के बाद वहां से तेजी के साथ दीवार फांद कर दूसरी तरफ चला गया। मामला शहर के सागर जलाशय मंशा माता मंदिर के पास का है। जब इस बात की जानकारी आसपास क्षेत्र के लोगो को को हुई तो सभी सहम गए। उसके बाद वन विभाग व प्रशासन को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार मंशा माता मंदिर के पास बाला किला बफर जोन क्षेत्र है पूर्व में कई बार बघेरे रियायशी इलाके में अंदर तक घुस आए। यहा रात्रि करीब दस बजे के आसपास बघेरे का एक घर में लगे सीसीटीवी में बघेरे का मूवमेंट नजर आया। बघेरा मौजूदा वक्त कहां रहा इसकी सहीं लोकेशन का अंदाजा नहीं है। वन विभाग ने सभी को अलर्ट कर दिया।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................