एबीवीपी की नवीन नगर कार्यकारिणी घोषित नगर मंत्री राहुल शर्मा तथा नगर सहमंत्री विक्की पंडित होंगे

Jul 10, 2024 - 19:36
 0
एबीवीपी की नवीन नगर कार्यकारिणी घोषित नगर मंत्री राहुल शर्मा तथा नगर सहमंत्री विक्की पंडित होंगे

राजगढ़ (अलवर)

राजगढ।  छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजगढ़ नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। राजगढ नगरमंत्री राहुल शर्मा को बनाया गया वहीं नगर सहमंत्री विक्की पंडित होंगे और नगर सहमंत्री पूजा यादव और नगर कार्यालयमंत्री प्रिया सैनी होंगी और नगर एस एफ  डी संयोजक हेमन्त कुमार सैनी होगे।
राजगढ पीजी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी संगठन के  नगरमंत्री राहुल शर्मा की मौजूदगी में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ ने यह ठाना है घर-घर पेड़ लगाना है कि मुहिम को इस साल भी बढ़ाते हुए महाविद्यालय में जीवन उपयोगी पौधों का फ्री वितरण किया और लोगों को पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर इकाई सदस्य पुष्पेंद्र ने कहा कि जितने ज्यादा हमारी धरती पर पेड़ होंगे उतनी ही ज्यादा वर्षा होगी और पृथ्वी का तापमान भी नियंत्रित रहेगा। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण हमारे वातावरण का संतुलन बिगड़ गया है। जिसके कारण ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ गई है और तापमान 50 डिग्री को छूने लगा है। इस मौके पर पुष्पेंद्र वैष्णव, विक्की पंडित, भोलू, पूजा यादव, हेमंत सैनी , नवीन सहित अन्य विधार्थी मौजूद रहें।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................