भाजपा नेता डॉक्टर श्याम सुंदर मीणा द्वारा किया पौधारोपण एवं कृषक वर्ग को दी जानकारी

Jul 17, 2024 - 19:29
 0
भाजपा नेता डॉक्टर श्याम सुंदर मीणा द्वारा किया पौधारोपण एवं कृषक वर्ग को दी जानकारी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) तहसील क्षेत्र के ग्राम रोनिजा जाट के सम्मानित नागरिकों द्वारा भाजपा नेता डॉक्टर श्यामसुंदर मीणा का  सार्वजनिक कार्य में स्वागत सम्मान किया। इसी के साथ वहां पौधरोपण अभियान के तहत कुछ पौधे भी लगवाए। पौधों के संरक्षण का संकल्प भी ग्रामीणों ने लिया भाजपा नेता डॉ मीना ने इस अवसर पर किसानों को पौधा रोपण के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी जगह में पौधरोपण करवाना चाहते हैं। वे वन विभाग को अपनी पसंद के पौधों की लिस्ट दें, उन्हें उनके ब्लॉक में स्थित नर्सरी से वे पौधे दिलवाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें पौधरोपण की सही विधि, वृक्षों की विभिन्न प्रजातियों व उनके क्षेत्र के अनुसार खाद प्रयोग की जानकारी भी दी जाएगी। किसान अपने खेतों के चारों ओर शीशम, सागौन, पीपल, नीम, जामुन, अर्जुन व यूकेलिप्टस आदि का पौधरोपण कर सकते हैं। इससे उनके खेत का रेखांकन होगा और इन पौधों की ऊंचाई अधिक होने से फसल पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अधिकांश लोगों को यह भ्रम है कि यूकेलिप्टस का पौधा ज्यादा पानी सोखता है। सच तो यह है कि अन्य पेड़ों की तुलना में ये बहुत तेजी से बड़ा होता है, इसलिए जरूरत के अनुसार पानी प्रयोग करता है। वहीं एक तथ्य यह भी है कि इसकी जड़ें गहराई में नहीं जातीं और इसका जीवन काल भी छोटा होता है तो यह अन्य पेड़ों के बराबर ही पानी प्रयोग करता है।

  • कमलेश जैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................