राजस्थान में 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले रिश्वत मामले में पकड़े गए अशोक सांखला को डेढ़ साल बाद मिली पोस्टिंग

Oct 7, 2023 - 20:00
 0
राजस्थान में 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले रिश्वत मामले में पकड़े गए अशोक सांखला को डेढ़ साल बाद मिली पोस्टिंग

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) राजस्थान  आचार संहिता लगने से पहले सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बदलाव किया है। राज्य सरकार ने रात 53 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें 27 से ज्यादा फील्ड ऑफिसर यानी उपखंड अधिकारियों को बदला है। करीब डेढ़ साल पहले अलवर कलेक्टर संग पकड़े गए आरएएस अधिकारी अशोक सांखला को भी सरकार ने पोस्टिंग दी है। सस्पेंड होने के बाद उन्हें सरकार ने बहाल करके एपीओ रखा था।
आरएएस सूची के अलावा ट्रेनिंग पर चल रहे एक आईएएस अधिकारी का भी तबादला करके उपखंड अधिकारी खींवसर से हटाकर उपखंड अधिकारी किशनगढ़बांस बनाया है। इस सूची के अलावा 2 आरएएस अधिकारी कमला अलारिया और संघमित्रा बरडिया को आदेशों की प्रतिक्षा यानी एपीओ रखा है।
कार्मिक विभाग से जारी सूची के मुताबिक इस सूची में 27 उपखण्ड अधिकारियों के अलावा 6 एडीएम भी लगाए गए है। पिछले साल 23 अप्रैल को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइर्व बनाने वाली कंपनी से 5 लाख रुपए मंथली रिश्वत लेने के मामले में पकड़े गए आरएएस अशोक सांखला को सरकार ने डिप्टी डायरेक्टर महिला एवं बाल विकास करौली में लगाया है। रिश्वत मामले में पकड़े जाने के बाद सांखला को 67 दिन जेल में रहना पड़ा था। जल्द ज्वाइन करने के आदेश तबादला होने के बाद सभी आरएएस अफसरों को तत्काल नई जगह पर जाकर जॉइन करने के आदेश दिए गए हैं। विधानसभा चुनावों की आचार संहिता कभी भी लग सकती है, इसलिए सभी अफसरों को बिना समय लगाए नई पोस्ट पर जॉइन करने को कहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................