ग्राम पंचायत रारह सरपंच द्वारा सहायक कृषि अधिकारी की सेवानिवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम किया आयोजित

Jul 31, 2024 - 16:20
 0
ग्राम पंचायत रारह सरपंच द्वारा सहायक कृषि अधिकारी की सेवानिवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम किया आयोजित

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सरपंच ग्राम पंचायत रारह द्वारा 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे, पूरन सिंह, सहायक कृषि अधिकारी  के लिए विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रारह की लोकप्रिय और जन जन की लाड़ली सरपंच कुसुम रारह द्वारा पूरन सिंह को साफ़ा बंधवा कर और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मोहन रारह जिला उपाध्यक्ष भाजपा  भरतपुर ने पूरन सिंह सहायक कृषि अधिकारी के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए बताया कि पूरन सिंह अपने राजकीय दायित्वों को निभाने में हमेशा अव्वल रहे और क्षेत्र के किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ देने में हमेशा आगे रहे। मोहन रारह ने बताया कि इनकी किसानों के प्रति सकारात्मक सोच, किसानों से लगाव और जुड़ाव इनकी अच्छी कार्य प्रणाली को दर्शाता है। 
मोहन रारह ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत रारह के विकास हेतु किए गए विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि रारह ग्राम पंचायत उत्तर प्रदेश की सीमा से लगती हुई है इसलिए प्रयास किया जा रहा है कि आगे आने वाले समय में ग्राम पंचायत रारह मुख्यालय पर सभी विभागों के कार्यालय खोले जाएं। मोहन रारह ने बताया कि इसके लिए राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भजन लाल जी को ग्राम पंचायत रारह की मांगों और आवश्यकताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अवगत करा दिया गया है और आने वाले समय में यह मांगें पूरी हो जाएंगी ऐसा मानना है।
विदाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए योगेश कुमार शर्मा संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग भरतपुर संभाग भरतपुर ने बताया कि वर्तमान में पूरन सिंह कृषि पर्यवेक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हैं और इस पद पर रहते हुए भाई पूरन सिंह ने संगठन को मजबूती प्रदान की और ऊंचाइयों पर तक पहुंचाया है। पूरन सिंह ने ना केवल संगठन के लिए मेहनत की है बल्कि, राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई हैं। विभाग की ओर से मिलने वाले लक्ष्यों को इन्होंने समय पर पूरा किया और किसानों के लिए हमेशा समर्पण भाव से काम किया। पूरन सिंह को विभाग द्वारा जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई, उसको इन्होंने पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा के साथ पूरा किया‌ और कृषि विभाग का नाम हमेशा रोशन किया।पूरन सिंह का किसानों से लगाव और जुड़ाव कृषि विभाग ही नहीं बल्कि अन्य विभागों के लिए भी एक बेहतरीन उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
पूरन सिंह ने 42 वर्ष के लंबे समय तक कृषि विभाग में अपनी सेवाएं दीं और अपनी कार्यशैली तथा व्यवहार के दम पर  सभी उच्चाधिकारियों  से 
सम्मान प्राप्त किया। पूरन सिंह सहायक कृषि अधिकारी ने अपने विदाई संबोधन में कहा कि किसानों और विभाग द्वारा जो प्यार और सम्मान मिला है मैं उसके लिए हमेशा ऋणी रहूंगा। विदाई कार्यक्रम आयोजित करने और मान सम्मान देने के लिए सरपंच कुसुम रारह तथा मोहन रारह का का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रारह मुख्यालय पर पदस्थापित सभी विभागों के कर्मचारी -अधिकारी, जन प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पूरन सिंह सहायक कृषि अधिकारी के खुशहाल स्वस्थ और निरोगी जीवन की कामना करते हुए उनको सेवानिवृत्ति विदाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................