सड़क किनारे लगे ट्रांफॉर्मर से करंट प्रवाहित होने से दो गौवंश की मौत

Aug 9, 2024 - 16:50
 0
सड़क किनारे लगे ट्रांफॉर्मर से करंट प्रवाहित होने से दो गौवंश की मौत

राजगढ़ (अलवर) राजगढ़ कस्बे के मानसरोवर कॉलोनी के समीप सड़क किनारे लगे ट्रांफॉर्मर से करंट प्रवाहित होने पर दो गौवंशो की मौत हो गयी। सूचना पर समाजसेवी जुगनू तम्बोली व विधुत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घण्टे से विधुत सप्लाई प्रभावित हुई पड़ी है। भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने बताया कि दो गौवंश पूर्व में भी करंट से मृत्यु हो गयी है। आज देर रात्रि भी के करंट लगने से दो गौवंशो की मौत हो गई। जबकि इसको लेकर विधुत विभाग को अवगत करवाया हुआ है। उनकी ओर से आज तक कोई कार्यवाही नही की गई। उन्होंने सरकार से शीघ्र कार्यवाही करने  की माँग की है। उन्होंने बताया कि अगर सम्बंधित अधिकारी कार्यवाही नही करते है तो उन्हें चेतावनी है कि ये सरकार भाजपा की है, कांग्रेस की सरकार नही है। अन्यथा आंदोलन करना पड़ेगा।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................