बेरका में महिला सशक्तिकरण अभियान शुरू: साथिन रुचि रानी बोली -महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होता है समाज
कठूमर (दिनेश लेखी) ग्राम पंचायत बेरका में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए 10 दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान संकल्प और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत चलाया जा रहा है।
महिला अधिकारिता विभाग की ग्राम साथिन रुचि रानी के द्वारा बेरका में जाजम बैठक का आयोजन कर 2 सितम्बर से 12 सितंबर 2025 तक चलने वाले अभियान तहत महिलाओं को सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा और उन्हें लाभान्वित करने के प्रयास किए जाएंगे।
और बैठक में बालिका के जन्म पर बधाई संदेश दिया और काशी की थाली बजाकर यह संदेश दिया दोनों को सामनता, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे। तथा विभाग की चल रही योजनाओं के बारे में उपस्थित महिलाओं बालिकाओं कै काली बाई, भील उड़ान योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, कालीबाई संबल शिक्षा सेतु, मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना सभी योजनाओं के बारे विस्तार से समझाया।
साथिन ने कहा कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिन देशों में पुरुषों के बराबर या उनसे ज्यादा महिलाओं की भागीदारी होती है, वे आर्थिक रूप से अधिक मजबूत होते हैं। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान देने से विकास की संभावनाएं बढ़ती हैं।

