मालपुर में सरकारी स्कूल के पास से ट्रांसफार्मर चोरी: सरसों के खेत में ले जाकर तांबा निकाला, घरों की बिजली गुल
सुबह सैर पर निकले ग्रामीण ठाकुर सैनी ने ट्रांसफार्मर को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सरपंच को दी, जिन्होंने तुरंत बिजली विभाग के लाइनमैन अंकुश कुमार को घटना से अवगत कराया।

अंकुश कुमार ने घटना का मौका पर्चा बनाकर सहायक अभियंता, जेवीवीएनएल, गोविंदगढ़ को भेज दिया है।