विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर किया पौधारोपण

Aug 9, 2020 - 19:49
 0
विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर किया पौधारोपण
विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर किया पौधारोपण

सकट अलवर

सकट 9 अगस्त कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित मीणा समाज की धर्मशाला  में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सरपंच नरसी राम मीणा के द्वारा मीन भगवान व बिरसा मुंडा के छाया चित्र के समक्ष दीपप्रज्वलित की गई। इस दौरान मीणा समाज के लोगों द्वारा मुक्तिधाम में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान करीब दो दर्जन छाया व फलदार पौधे लगाए गए। और इन पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी ली।

इस मौके पर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ युवा प्रकोष्ठ के जिला जिलाध्यक्ष रामकेश मीणा संरक्षक रामस्वरूप मीणा जिला महामंत्री रामप्रसाद मीणा भाजपा के राजपुर धमरेड मंडल अध्यक्ष कमल किशोर सेठी , भाजपा के टहला मंडल अध्यक्ष राम राय शर्मा, राजेंद्र मीणा, घासीराम पंच रामकरण सैनी राजकुमार मीणा हेमंत भट्ट राजू पनियारा, राम खिलाड़ी मीणा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संवादाता  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow