रामबास में 68 वी जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ समापन, 101 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Sep 27, 2024 - 13:37
Sep 27, 2024 - 13:41
 0
रामबास में 68 वी जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ समापन, 101 प्रतिभागियों ने लिया भाग
गोविंदगढ़ के महात्मा गांधी स्कूल रामबास में 68वीं जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 101 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमे छात्र 67 और 34 छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया।  जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोविन्दगढ़ CBEO विश्वजीत एवं अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद (सरपंच प्रतिनिधि), विशिष्ट अतिथि यशीबाला सैनी (डायरेक्टर), श्योसिंह सैनी, बच्चू सैनी, शक्तिधर भारद्वाज, गंगाप्रसाद यादव, रविन्द्र शर्मा, सुभाष यादव, हेमन्त सैनी, कालूराम, लालाराम सैनी गोविंदगढ़ थे ।

सीबीईओ विश्वजीत ने कहा- खेल विद्यार्थियों को अनुशासन सिखाता है। आप सभी खेलों में राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान स्थापित करें। आज विद्यार्थी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, यह देखकर सभी को खुशी हो रही है। टीम गेम में प्रतिभागियों ने अपने खेल और कौशल का प्रदर्शन किया और अपने प्रतिष्ठित विरोधियों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे वे अपने स्कूल के लिए गर्व का प्रतीक बनी और खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ावा दिया।

व्यक्तिगत स्पर्धा, 19 वर्ष छात्र इंडियन राउंड

  • प्रथम - युवराज मीना - राउमावि भजेडा
  • द्वितीय - दीपक सिंह नरुका - राउमावि भजेडा
  • तृतीय - जय कुमार - चिल्ड्रन एकेडमी कान्वेंट स्कूल अलवर

19 वर्ष छात्रा इंडियन राउंड

  • प्रथम - मनीषा - महात्मा गांधी रा वि रामबास
  • द्वितीय - अंजली गोतम -राउमावि घाट
  • तृतीय - अंजली - राउमावि घाट

(टीम स्पर्धा परिणाम) 19 वर्ष छात्र इंडियन राउंड

  • प्रथम - राउमावि भजेडा
  • द्वितीय - राउमावि घाट
  • तृतीय - महात्मा गांधी रावि रामबास

19 वर्ष छात्रा इण्डियन राउंड

  • प्रथम - महात्मा गांधी रावि रामबास
  • द्वितीय - राउमावि घाट
  • तृतीय - राउमावि श्रीचंद्रपुरा

व्यक्तिगत स्पर्धा 17 वर्ष छात्र इंडियन राउंड

  • प्रथम - नितिन बुरीया - मालवीय मॉडल सीसै स्कूल अलवर
  • द्वितीय - भानुप्रताप सिंह - कॅरियर विजन सीसै स्कूल अलवर
  • तृतीय - सुमित चौधरी - बीएल पब्लिक सी सै स्कूल अलवर

17 वर्ष छात्रा इंडियन राउंड

  • प्रथम - सोनम - राउमावि घाट
  • द्वितीय - ज्योति - राउमावि घाट
  • तृतीय - पूजा सैनी - महात्मा गांधी रावि रामबास

टीम स्पर्धा परिणाम 17 वर्ष छात्र इण्डियन राउंड

  • प्रथम - राउमावि भजेडा
  • द्वितीय - राउमावि घाट
  • तृतीय - महात्मा गांधी रावि रामबास

17 वर्ष छात्रा इण्डियन राउंड

  • प्रथम - राउमावि घाट
  • द्वितीय - महात्मा गांधी रावि रामबास
  • तृतीय - राउमावि हुलयाना

 व्यक्तिगत स्पर्धा 17 वर्ष छात्र कम्पाउन्ड राउंड

  • प्रथम - हर्षवर्धन सिंह राठोड - लिटिल बर्ड्स पब्लिक स्कूल अलवर
  • द्वितीय - उधम सिंह - चमेली बाल विधा मन्दिर उमावि सोनवा अलवर 

19 वर्ष छात्र कम्पाउन्ड राउंड

  •  प्रथम - शिवम मीना - आदर्श विद्या मन्दिर उमावि मालवीय नगर अलवर

17 वर्ष छात्र फीटा (रिकर्व) राउंड

  • प्रथम - कुशाग्र कछावा- चिनार पब्लिक स्कूल अलवर
  • द्वितीय - प्रिंस - केरियर मेकर उमावि अलवर
  • तृतीय - समर चौधरी- चिनार पब्लिक स्कूल अलवर

17 वर्ष छात्रा फीटा (रिकर्व) राउंड

  • प्रथम - खुशबू सैनी- राउमावि गुजूकी अलवर

19 वर्ष छात्र फीटा (रिकर्व) राउंड

  • प्रथम - अजय सिंह- आरती पब्लिक उमावि स्कूल सोनवा अलवर
  • द्वितीय - जेम्स बॉण्ड - अचीवर्स पब्लिक उमावि अलवर

19 वर्ष छात्रा फीटा (रिकर्व) राउंड

  • प्रथम - डोली मीना - आर्य पब्लिक स्कूल मालवीय नगर अलवर

मार्चपास्ट

  • प्रथम - रामबास
  • द्वितीय - टोडा
  • तृतीय - घाट

जनरल चैम्पियनशिप

  • प्रथम - रामबास 
  • द्वितीय - घाट
  • तृतीय - भजेडा

इस प्रतियोगिता में PEEO मनोज बाली सहित विद्यालय स्टाफ़ ने भी बड़ी भूमिका निभाई और टीम को सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................