अलवर कलेक्टर पर भड़के जिला प्रमुख: :राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के मंच से कहा - क्या हम ठाली हैं, क्लेक्टर क्यों नहीं आई

Sep 27, 2024 - 19:18
Sep 27, 2024 - 19:20
 0
अलवर कलेक्टर पर भड़के जिला प्रमुख: :राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के मंच से कहा - क्या हम ठाली हैं, क्लेक्टर क्यों नहीं आई

अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को अंतर जिला सिविल सेवा टेनिस, बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारेाह जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर ने कलेक्टर के नहीं आने पर नाराजगी जताई। मंच से कहा कि प्रदेश भर के खिलाड़ी आएं और कलेक्टर नहीं आए। यह तो गलत बात है। हम क्या ठाली हैं जो आते हैं। कार्यक्रम के बाद भी जिला प्रमुख ने कहा कि कलेक्टर ने सुबह उनका फोन नहीं उठाया और बंगले पर गए तो भी मिलने भी नहीं आई। अलवर ग्रामीण के पूर्व विधायक जयराम जाटव ने कहा कि जिला प्रमुख के बयान पर कहा कि यह सब मंच पर नहीं कहना चाहिए था। लेकिन वो तो जाट हैं। कह देते हैं।

इंदिरा गांधी स्टेडियम में मंच पर जिला प्रमुख बलवीर छिल्लनर ने कहा कि जिले के प्रोग्राम में पूरे राजस्थान के खिलाड़ी आएं और यहां की कलेक्टर नहीं आए। यह गलत बात है। अगर हम जिला प्रमुख रहेंगे तो प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए अफसरों को आना होगा। आगे ऐसा होने पर मैं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगा। कलेक्टर को कोई काम था तो छुट्टी लेकर जाती। जिले के सबसे बड़े प्रोग्राम में नहीं आना गलत बात है।

राज्य स्तरीय प्रोग्राम में जिला प्रमुख सहित अन्य नेता व अधिकारीगण।
राज्य स्तरीय प्रोग्राम में जिला प्रमुख सहित अन्य नेता व अधिकारीगण।

यही नहीं कार्यक्रम के बाद जिला प्रमुख ने कहा कि क्या हम ही ठाली हैं। कलेक्टर को आना चाहिए था। सुबह सीईटी के एग्जाम में एक बालिका को सेंटर में प्रवेश नहीं दिया गया। प्रिंसिपल ने कहा कि कलेक्टर के कहने पर अंदर जाने दिया जा सकता है। वरना नहीं। इसके बाद कलेक्टर को फोन किया तो फोन नहीं उठाया। उसके बाद कलेक्टर के घर पहुंचा। वहां भी कलेक्टर नहीं मिली। बाद में पार्टी के स्तर पर अवगत कराया गया। हम जिले को सही चलाना चाहते हैं। सच बात के लिए पहले भी लड़ाई लडी है और आगे भी लड़ाई लड़ेंगे।

उसी प्रोग्राम में भाग लेकर बाहर आए बीजेपी के नेता व पूर्व विधायक जयराम जाटव ने जिला प्रमुख के बयान पर कहा कि कार्यक्रम में कलेक्टर का प्रश्न उठाना सही नहीं था। यह शोभा नहीं देता है। रवैया तो किसी का क्या बताएं। वो जाट हैं। आरोप प्रत्यारोप अलग बात हैं। कानूनी तरीके के काम बताने पड़ते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................