समाज कल्याण सप्ताह 2024 का होगा आयोजन

Sep 30, 2024 - 17:25
Sep 30, 2024 - 17:46
 0
समाज कल्याण सप्ताह 2024  का होगा आयोजन

कोटपूतली-बहरोड़, (भारत कुमार शर्मा)

जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 01 अक्टुबर 2024 से 07 अक्टुबर 2024 तक समाज कल्याण सप्ताह सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है 
समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक रमेश दहमीवाल ने बताया कि 01 अक्टूबर 2024 अंतरराष्ट्रीय वृद्वजन दिवस, 02 अक्टूबर 2024 अनुसूचित जातियों का कल्याण दिवस, 03 अक्टूबर 2024, अपराधी सुधार दिवस,  04 अक्टूबर 2024 बाल दिवस, 05 अक्टूबर 2024 महिला एवं बालिका कल्याण दिवस, 06 अक्टूबर 2024 जनचेतना दिवस, 07 अक्टूबर 2024 विशेष योग्यजन कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह का समापन कार्यक्रम वर्णित कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों के सहयोग से अधिक प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जावे  ताकि ज्यादा से ज्यादा आमजन इस सप्ताह से जुडे़ । विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, उद्योग एव श्रम विभाग, स्थानिय स्वयंसेवी संगठनों, दानदाताओं आदि की सहभागिता से आयोजित होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................