सैकड़ों धर्म प्रेमियों ने किया अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण

Nov 1, 2024 - 11:05
 0
सैकड़ों धर्म प्रेमियों ने किया अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण

रामगढ़ कस्बे में रघुवंश रिसोर्ट के पीछे कोठी जमुना भूरा पर स्वर्गिय विधायक रघुवर दयाल गोयल परिवार की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्नकूट का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस बार दो दिवसीय दिपावली पर्व मनाए जाने के कारण अन्नकूट और गोवर्धन पूजा भी कंही आज तो कंही कल शनिवार को की जाएगी।।
रामगढ़ में भी एक दो मंदिरों में आज अन्नकूट का आयोजन किया गया है जिसमें रघुवंश रिसोर्ट के पीछे कोठी जमुना भूरा पर गोयल परिवार की तरफ से आज अन्नकूट का आयोजन किया गया। जिसमें दरी पट्टियों पर पंक्ति में बैठाकर प्रसाद वितरित किया गया। बुजुर्गों और गणमान्य लोगों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई थी 
कस्बा रामगढ़ सहित आसपास के अनेक गांवों के धर्म प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया। अन्नकूट (कढ़ी बाजरा भुजिया सब्जी) का प्रसाद वितरण प्रातः दस बजे से ही शुरू कर दिया गया जो कि प्रसाद ग्रहण करने आने वाले लोगों के लिए दो बजे तक जारी था और काफी संख्या में लोग अन्नकूट आ रहे थे। अन्नकूट प्रसाद वितरण के दौरान जय प्रकाश गोयल,मुकेश गोयल, नरेश गोयल, मास्टर रामौतार,पूर्व सरपंच रामजीलाल मेघवाल, एडवोकेट सुरेश कुमार वर्मा, रिटायर्ड मास्टर रामबाबू गुप्ता, रमन गुलाटी,दिनेश चौहान,सैफ गोयल, दिनेश मित्तल, भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, ईश भारद्वाज , पूर्व सरपंच देवेन्द्र दत्ता, कृष्ण सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • राधेश्याम गेरा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है