बीरमकी माता के मेले मे रात्रि को हुआ जागरण एवं दिन में जिकड़ी दंगल का हुआ आयोजन
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहडको मे स्थित बीरमकी माता के शीतला माता मंदिर पर मेले मे स्थानीय ग्रामीणो सहित दूर-दराज के श्रृद्धालुओं का बुद्धवार को आस्था का सैलाब उमड़ पडा। मेले मे काफी संख्या मे महिला-पुरूषो ने माता के दर्शन किये तथा एक दिन पहले बने पुए, पकौड़ी,हलवा,लापसी, चावल सहित ठण्ड़े पकवानो से माता के भोग लगाया तथा पूजा अर्चना कर परीवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी।
मेला कमेटी की और से जगह-जगह पानी पीने के लिए प्याउ लगार्ई। मेले मे श्रृंगार प्रसाधन की खुली दुकानो से महिलाओं ने जम कर श्रृंगार प्रसाधन के तथा घर की आवश्यकता के सामान खरीदे। मेले मे जिकड़ी दंगल का भी आयोजन किया गया।
महिलाओं ने श्रृंगार का सामान खरीदा तो बच्चो ने झूलो का आनन्द लिया ।मेले मे मूसल की बिक्री भी खूंब हुई। बालकदास महाराज सहित मेला कमेटी के लोग मौजूद रहे।