गृह राज्य मंत्री बेढम ने कस्बा सीकरी के पंडित मोहल्ला में 18.86 लाख रूपये के पुरानी पाइप लाइन बदलने के कार्य का किया शिलान्यास

Mar 9, 2026 - 09:10
 0
गृह राज्य मंत्री बेढम ने कस्बा सीकरी के पंडित मोहल्ला में 18.86 लाख रूपये के पुरानी पाइप लाइन बदलने के कार्य का किया शिलान्यास

डीग (नीरज जैन) राजस्थान सरकार के गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब हम सामाजिक कुरीतियों को त्यागकर विकास और जागरूकता के मार्ग पर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज और दहेज जैसी कुरीतियां समाज को कमजोर करती हैं, जबकि इनका त्याग कर समाज एक नई सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकता है।  बेढ़म रविवार को अपने एक दिवसीय बृजनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे अवसर समाज को जोड़ने और सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।  बेढम ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार को विकास का लाभ मिल सके।
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ग्राम आलमशाह स्थित नगर कुंडा वाले बाबा मंदिर परिसर में श्री कृष्णा अहीर सेवा समिति राजस्थान द्वारा आयोजित भव्य फागोत्सव, वरिष्ठजन एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों और मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। समारोह के दौरान संस्था द्वारा मृत्यु भोज और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को त्यागने के लिए लिए गए सामूहिक संकल्प की उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे निर्णय समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं।
अपने प्रवास के दौरान गृह राज्य मंत्री बेढम ने सीकरी क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा स्वीकृत विभिन्न कार्यों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कस्बा सीकरी के पंडित मोहल्ला में लगभग 18.86 लाख रुपये की लागत से पुरानी पाइपलाइन बदलने के कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही कुण्डाबास क्षेत्र में दो नवीन 200 एमएम व्यास के थ्री-फेज नलकूपों के निर्माण तथा नई पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि प्रदेश सरकार हर घर तक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से राहत मिलेगी।
अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह राज्य मंत्री बेढम सुबह ग्राम अलीपुर भी पहुंचे, जहां उन्होंने जिला परिषद सदस्य मोहन सिंह की धर्मपत्नी के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और वरिष्ठजनों से आत्मीय मुलाकात की तथा क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने विकसित राजस्थान और विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास के प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है और प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है