स्वामी लीलाशाह का जन्मोत्सव 13 को, 15 को रक्तदान शिविर

Mar 11, 2026 - 14:54
 0
स्वामी लीलाशाह का जन्मोत्सव 13 को, 15 को रक्तदान शिविर

खैरथल  (हीरालाल भूरानी )  समीपवर्ती वल्लभग्राम स्थित स्वामी लीलाशाह आश्रम में 13 मार्च को संत स्वामी लीलाशाह का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन स्वामी लीलाशाह सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है। जन्मोत्सव के अवसर पर दिनभर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सेवादार मुखी वासदेव दासवानी ने बताया कि 15 मार्च को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। जन्मोत्सव कार्यक्रम सुबह 8:15 बजे मंगला आरती, 9:15 बजे हवन-यज्ञ, 10:15 बजे ध्वजारोहण, 11:15 बजे शोभायात्रा, दोपहर 1:15 बजे भंडारा, श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण दोपहर 2:15 बजे, संत ललित साई का सत्संग होगा। शाम 6:15 बजे आरती एवं केक कटिंग, 7:15 बजे पूज्य बहराणा साहिब, शाम को भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

सेवादार दीपक गुरु नानी ने बताया कि जन्मोत्सव मेले में जयपुर, अजमेर, आगरा, दिल्ली, अलवर और भरतपुर सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। समिति ने सभी से श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर संत लीलाशाह के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। सेवादार विनेश सिरवानी ने बताया कि गायत्री यज्ञ, सत्संग और सामूहिक प्रसादी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा, भाईचारा और आध्यात्मिकता का संदेश दिया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है