दौसा जिले में गर्मियों में पक्षियों के लिए लगाए जाएंगे 20 हजार परिंडे, निराश्रित पशुओं की सुरक्षा के लिए चलेगा अभियान

Mar 11, 2026 - 11:48
 0
दौसा जिले में गर्मियों में पक्षियों के लिए लगाए जाएंगे 20 हजार परिंडे, निराश्रित पशुओं की सुरक्षा के लिए चलेगा अभियान

दौसा, (अवधेश अवस्थी) दोसा अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविन्द शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति दोसा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए जिलेभर में पक्षियों के लिए अगले सप्ताह से बड़े स्तर पर परिंडे लगाने अभियान शुरू करने  के निर्देश दिए गए।

बैठक में विगत बैठक के निर्णयों की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बिंदुवार एजेंडा पर चर्चा की। उन्होंने विभिन्न विभागों को गर्मियों को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के संरक्षण के लिए विभागवार परिंडे लगाने के लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जिले में करीब 20 हजार परिंडे लगाने तथा उनमें प्रतिदिन पानी भरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित स्वयंसेवी लोगों सहित कर्मचारियों को पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मियों में पशुओं के लिए भी पानी की समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने परिवहन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सड़क किनारे घूमने वाले निराश्रित गोवंश पर रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाने के निर्देश दिए, ताकि रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाएं नहीं हो और पशुओं की हानि को रोका जा सके। मीटिंग के दौरान जिला पशु क्रूरता निर्माण समिति सदस्य अवधेश कुमार अवस्थी ने बताया कि पशु एम्बुलेंस की उपलब्धता नहीं होने तथा दुर्घटनाग्रस्त व बीमार गोवंश को उपचार के लिए ले जाते समय पशु चिकित्सालय की पर्ची के आधार पर टोल से मुक्त नहीं करने की समस्या आने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरविंद कुमार शर्मा ने संबंधित टोल कंपनी के अधिकारी को ऐसी घटनाओं पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ संपूर्ण सूचनाओं नहीं लाने पर टोल प्राधिकरण के कर्मचारी अधिकारी को नोटिस जारी करने का निर्देश जारी किए उन्होंने कहा कि घायल पशुओं को तत्काल निकटतम पशु चिकित्सालय में उपचार उपलब्ध कराकर निकटतम गौशालाओं में शिफ्ट किया जाए।

बैठक में नगर परिषद, नगरपालिकाओं, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परिवहन विभाग एवं पशुपालन विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान चलाने तथा निराश्रित गोवंश को नंदीशाला बीड, दौसा में आश्रय के लिए भिजवाने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद दौसा को आसपास के क्षेत्रों से घायल एवं बीमार गोवंश का उपचार कराकर उन्हें गौशाला एवं नंदीशाला में भेजने तथा पशुपालन विभाग को पात्र गौशालाओं के गोवंश को बाहर नहीं छोड़ने के लिए गौशाला प्रबंधकों को पाबंद करने के निर्देशित करने को कहा गया। इसके साथ ही नगर परिषद दौसा एवं बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय दौसा को निराश्रित कुत्तों के लिए रेबीज टीकाकरण अभियान शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। 

बैठक में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक प्रहलाद मीणा, उप निदेशक राधेश्याम मीणा, परिवहन विभाग के डीटीओ  संदीप भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य अवधेश कुमार अवस्थी एवं गौसेवक सुशील शर्मा उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है