विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार कीे समीक्षा बैठक; आयोजित विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरें हो- जिला कलक्टर

Mar 11, 2026 - 18:43
 0
विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार कीे समीक्षा बैठक; आयोजित विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरें हो- जिला कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी नेे शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर संबन्धित विभागों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के लिए प्रतिमाह लक्ष्य तय करते हुए कार्याें को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्तर्विभागीय समन्वय से सड़कों के विस्तार एवं फ्लाईऑवर के कार्यों में आवश्यक सेवाओं की लाइनों को समय पर व्यवस्थित करायें तथा निर्माण कार्य के दौरान आमजन को परेशानी नहीं हो इसका ध्यान रखा जाये।  
जिला कलक्टर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों में शामिल एजेंसियों के बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणाओं एवं विभागीय योजनाओं के तहत प्रगतिरत विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हो इसके लिए सभी विभाग कार्यों के तकमीना के अनुसार प्रगति के लक्ष्य तय करें। उन्होंने कहा कि शहर में चल रहे फ्लाईऑवर के निर्माण कार्य के दौरान आवश्यक सुविधाओं व्यवधान नहीं आए इसलिए पेयजल, विद्युत, सीवरेज एवं टेलीफोन के तंत्र को समय पर सुव्यवस्थित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन को आवागमन में परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखें हुए वैकल्पिक इंतजाम किये जाए। उन्होंने कहा कि शहर में जिन सड़कों का विस्तार किया जा रहा है, उनमें भी आवश्यक सेवाओं के तंत्र को भूमिगत करते हुए इस प्रकार प्लान करें कि बार-बार सड़क की खुदाई नहीं करनी पड़े। उन्होंने विद्युत निगम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, आरयूआईडीपी एवं टेलीफोन लाईनों से संबंधित कार्यों को सक्रियता से सहयोग कर शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। 
जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में सड़कों, राजकीय भवनों के निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करायें जाए जिससे आमजन को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की संबंध विभाग नियमित मॉनिटरिंग करते हुए किसी भी प्रकार के अवरोध आने पर निराकरण करें। उन्होंने कहा कि जिन राजकीय भवनों का कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें संबंधित विभागों को हस्तांरित करें जिससे उपयोंग में लिए जा सके। उन्होंने नगर निगम एवं बीडीए के अभियंताओं की टीम को नियमित रूप से सक्रिय रह कर आवश्यक सहयोग टीम भावना के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवीन बजट घोषणाओं में तकमीना बनाते समय आगामी समय में विस्तार को देखते हुए जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्रभावित करने वाले अतिक्रमणों को चिन्हित कर राजस्व एवं पुलिस का सहयोग लेकर समझाई करते हुए हटवाऐं। जिससे कार्य निर्धारित समय में पूरे हो सके।
जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे फ्लाईऑवर, सड़कों की चौडाईकरण, सौन्दर्यकरण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की जिनमें अछनेरा रोड़, गोलपुरा रोड़, भवनपुरा रोड़, आरबीएम से रीको रोड़, जघीना से रीको रोड़, काली बगीची से आरबीएम तथा हीरादास से कुम्हेर गेट फ्लाईऑवर के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने आरएसआरडीसी के रोड़ विस्तारीकरण कार्य, खेल सुविधाओं के विस्तार, हॉस्टल निर्माण, ट्रोमा वार्ड, एमसीएनएच के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कृषि विपणन बोर्ड द्वारा कराये जा रहे बयाना बस स्टैण्ड निर्माण कार्य, हनी उत्कृष्टता केन्द्र, आवासीय छात्रावासों के निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, एसडीएम भारती गुप्ता, अधीक्षण अभियंता बीडीए योगेश माथुर, अधीक्षण अभियंता सानिवि रिद्धि चंद्र मीणा, नगर निगम अधिशाषी अभियंता विनोद चौहान सहित संबंधित विभागों की अभियंताओं की टीम उपस्थित रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................