कुंड पर गणगौर मेले का आयोजन 21 एवं 22मार्च को, ऐतिहासिक कुंड के अंदर एवं समीप नाले में कचरे कीचड के साथ भारी गंदगी का आलम, जिम्मेदार विभाग के अधिकारी मौन
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के ऐतिहासिक एवं प्राचीन कुण्ड पर 21 और 22मार्च को गणगौर मेले का आयोजन किया जाएगा।लेकिन कुंड के अंदर और समीप ही सटे नाला लंबे समय से सफाई नहीं होने से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।वहीं इस गंदगी कीचड भरे दुर्गंधयुक्त नाले से मच्छरों के पनपने से संक्रामक रोगों के फैलने की संभावनाएं प्रबल हो रहीं है।
आसपास के वाशिंदों ने बताया की सफाई कराने के लिए कई बार नगरपालिका प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद इस ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है।