युवक को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार:उधार के पैसे नहीं लौटाने और झूठे मुकदमे की धमकी देने का आरोप
करौली जिले के मण्डरायल थाना क्षेत्र में एक युवक को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर उधार के पैसे नहीं लौटाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप है, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमृतलाल रावत को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के कैमरा खुर्द क्षेत्र का निवासी है। मण्डरायल थानाधिकारी रामचंद्र के अनुसार, नींदर गांव निवासी विनोद कुमार शर्मा उर्फ बबलू पुत्र रामराज 2 मार्च को शाम करीब 4.30 बजे घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। खोजबीन के दौरान विनोद खेत की मेड़ पर अचेत अवस्था में मिले। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मण्डरायल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसमें लिखा था कि उन्होंने अमृतलाल को करीब 5 लाख 80 हजार रुपए उधार दिए थे। जब विनोद पैसे वापस मांगने गए, तो आरोपी और उसकी पत्नी ने अभद्र व्यवहार किया और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा पैसे वापस नहीं किए जा रहे थे और मृतक पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे। मामले में कार्रवाई करते हुए मण्डरायल थाना पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र से आरोपी अमृतलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।